वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में लाए जाएंगे विदेश में फंसे 1 लाख भारतीय
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में लाए जाएंगे विदेश में फसे 1 लाख भारतीय
नई दिल्ली। विदेशों में फंसे भारतीयों के स्वदेश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए वंदे मातरम मिशन के दूसरे चरण के तहत 1 लाख भारतीयों को वापस लाया जाएगा। भारत के विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी देते हुए बताया कि विदेशों में लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीयों को आगामी 16 जून को वंदे मातरम मिशन के दूसरे चरण के अंतिम दिन एक लाख भारतीयों को लाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि वंदे मातरम मिशन आगामी 16 जून को समाप्त हो रहा हैं। कुल् 308,200 भारतीयों ने अपने घर वापस आने के लिए विदेश में इस मिशन के तहत पंजीकरण किया है। नौसेना भारतीयों को वापस लाने के लिए श्रीलंका, मालदीव और ईरान को चार उड़ानें भरेगी। बता दें केन्द्र सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने के लिए वंदे मातरम मिशन की शुरुआत 7 मई को हुई थी। जिसके यहां से विदेश जाते समय विमान खाली ले जाने की बजाए उसमें संबंधित देशों में जाने वाले यात्रियों को भी भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications