यूपी: कोहरे के चलते ट्रक से टकराई स्कूली वैन, 1 की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार तड़के एक स्कूली वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उन्नाव के दारोगा खेड़ा में शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक वैन, सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और छह बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, हादसा संभवत: घने कोहरे की वजह से हुआ। गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications