Video: जब शेरनी से हाथ मिलाने के लिए बाड़े में घुस गया युवक
नयी दिल्ली। हैदराबाद के नेहरू जैविक उद्यान में एक शख्स शेर के बाड़े में कूद गया। दरअसल ये शख्स शेरनी से हाथ मिलाना चाहता था, इसलिए बिना कुछ सोचे-समझे वो अफ्रीकी शेर के बाड़ में कूद गया। शख्स को अपने बाड़े देख शेर उसकी तरफ दौड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से शख्स बच गया।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान के सीकर का करने वाला मुकेश शराब के नशे में धुत था। वो शेरनी से हाथ मिलाना चाहता था, इसलिए सुरक्षाकर्मियों की हिदायत को नजरअंदाज करते हुए वो बाड़े में कूद गया।
चिड़ियाघर के अधिकारियों की माने तो जिस वक्त मुकेश ने शेर के बाड़े में छलांग लगाई उस वक्त शेरनी बाड़े के अंदर थी, सुरक्षाबलों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे मुकेश को शेर का शिकार बनने से बचा लिया। मुकेश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications