तेलंगाना में बारिश से बेहाल हुआ जनजीवन, गोदावरी में उफान, हजारों लोग प्रभावित
तेलंगाना में भारी बारिश के कारण हालात दयनीय हैं। गोदावरी नदी उफान पर है। बड़ी संख्या में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हैदराबाद, 20 जुलाई : तेलंगाना में मानसून सीजन में लगातार हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसा नजारा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नूह की बाढ़ की तरह, गोदावरी नदी में उफान के बाद पिछले हफ्ते तेलंगाना में तबाही मची। विनाश और मानवीय पीड़ा विचलित करने वाली है। बाढ़ के निशान छोड़कर गोदावरी नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।
Recommended Video

भद्राचलम में चार से पांच दिनों तक 25 लाख से 30 लाख क्यूसेक पानी जमा था। जल स्तर 71.3 फीट पर बना रहा, जो 53 फीट की उच्चतम चेतावनी से काफी ऊपर था। बता दें कि 53 फीट से ऊपर पानी भरने पर बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी जाती है। मंदिरों के शहर भद्राचलम और भद्राद्री कोठागुडेम जिले के कई गांवों को गोदावरी नदी के उफान पर होने खामियाजा भुगतना पड़ा।
36 साल बाद इतनी भयानक बाढ़
अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 25,000 लोगों को जिले में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तेलंगाना में अन्य जगहों पर भी बारिश और बाढ़ की मार देखी गई है। अदिलाबाद, करीमनगर और वारंगल जिलों में भी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना में 1986 के बाद पहली बार गोदावरी में इतनी भयानक बाढ़ आई है।
गैस की मनमानी कीमत वसूल रहे लोग
जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन भद्राचलम शहर के कुछ हिस्से अभी भी जलमग्न हैं। कई लोगों को घरों की छतों पर अस्थायी आश्रयों का सहारा लेना पड़ा है। असामाजिक तत्व आवश्यक वस्तुओं के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एलपीजी सिलिंडर के लिए 2,000 रुपये या उससे अधिक वसूले जा रहे हैं। सरकारी आपूर्ति वाले चावल लोगों के पास हैं, लेकिन गैस की किल्लत है।












Click it and Unblock the Notifications