बकरीद से पहले BJP नेता की चेतावनी, कहा-अगर गाय काटी तो...

हैदराबाद। तेलंगाना के गोशमहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ने विवादित बयान देते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने बकरीद पर गाय, बछड़े और बैल काटने पर चेतावनी दी है।

t raja

उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर वीडियो अपलोड कर सरकार और पुलिस को बकरीद के मौके पर गायों की हत्या करने वालों के खिलाफ सर्तक किया है। उनहोंने तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पुलिस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के कई इलाकों में ऐसा होता है। ऐसे में पुलिस और सरकार को सर्तक रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार बकरीद पर गाय, बैल या बछड़े की हत्या की गई तो शहर और राज्‍य का शांति का वातावरण बिगड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा तो हम चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गो हत्या को नहीं रोक पाई तो शहर का माहौल बिगड़ जाएगा। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब टी राजा ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले ऊना में दलितों की पिटाई पर भी वो विवादित बयानबाजी कर चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+