मंदिर पर पक्षपात का आरोप, पुजारी ने मांगे 1000 करोड़
पुजारी एमवी सुंदर राजन ने वेंकटेश्वर मंदिर से 1000 करोड़ दिलाने को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
हैदराबाद। तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के पुजारी एमवी सुंदर राजन ने वेंकटेश्वर मंदिर से 1000 करोड़ दिलाने को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कहा जाता है कि भगवान के लिए तो सबी बराबर होते हैं लेकिन यहां भगवान पर ही पक्षपात का आरोप है। इसके लिए बाकायदा हाइकोर्ट में पक्ष रख कर वेंकटेश्वर मंदिर से 1000 करोड़ की मांग की गई है।
आन्ध्रा प्रदेश के सबसे अमीर मंदिरों में गिने जाने वाले तिरुमाला के वेंकटेश मंदिर से तेलंगाना को 1000 करोड़ देने के लिए चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. एमवी सुंदर राजन ने हैदराबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर की है।
याचिका में उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश के तिरुमाला स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर मंदिर, तेलंगाना को 1000 करोड़ रुपए दे। उन्होंने आरोप लगाया है कि तिरुमाला मंदिर का प्रबंधन संभालने वाली संस्थान तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) तेलंगाना के सैंकड़ों मंदिरों की उपेक्षा कर रही है।
2003 से नहीं दी गई है बकाया राशि
हाईकोर्ट ने सुंदर राजन की याचिका स्वीकार करते हुए आंध्रप्रदेश, तेलंगाना सरकार और टीटीडी को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट इस मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद करेगी।
पुजारी सुंदर राजन का कहना है कि वेंकेटेश्वर मंदिर ने 2003 से बकाया राशि जारी नहीं की है। साल 2014 में जब आंध्रप्रदेश और तेलंगाना अलग-अलग हुए थे तो यह राशि 2300 करोड़ थी।
राजन ने कहा कि 2014 में आंध्रप्रदेश से तेलंगाना के अलग होने से पहले का बकाया 1000 करोड़ होता है, जो तेलंगाना को मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications