VIDEO: धमाके के साथ फटा दुकान में रखा सिलेंडर, एक की मौत
VIDEO: धमाके के साथ फटा दुकान में रखा सिलेंडर, एक की मौत
हैदराबाद। हैदराबाद में सड़क किनारे स्क्रैप के गोदाम में रखे एक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन घायल हैं। ब्लास्ट हुआ तो गोदाम का सामान उड़कर सड़क पर आ गया और आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। सड़क पर भी लोग वाहन रोक दूर खड़े हो गए।

ये पूरी घटना एक कैमरे में कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि धमाके के बाद लोग वहां से दौड़ कर बाहर आ रहे हैं और सडॉक पर चल रहे लोग भी सहम कर रुक गए हैं। मामले में पुलिस ने धारा 336 और 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। देखिए घटना का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications