Aishwarya Texas से तेलंगाना लाई जाएंगी, युवा इंजीनियर के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारियां
Aishwarya Texas में शानदार लाइफ जी रही थीं। हालांकि, भारत की इस बेटी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि टेक्सास से तेलंगाना का सफर ताबूत में तय होगा। इस युवा इंजीनियर के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी हो रही है।

Aishwarya Texas में युवा इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। हथियारों पर सख्ती न दिखाने के लिए आलोचना का शिकार होने वाले अमेरिका में भारत की इस बेटी की दर्दनाक मौत के बाद सवाल नए सिरे से उठने लगे हैं।
तमाम सवालों के बीच टेक्सास शूटिंग में जान गंवाने वाली भारतीय मूल की नागरिक ऐश्वर्या थाटिकोंडा के पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत भेजने की तैयारियां हो रही हैं। मृतका के पार्थिव शरीर को जल्द गृहनगर हैदराबाद वापस भेजे जाने की तैयारियां हो रही हैं।
आवास पर पसरा मातमी सन्नाटा
टेक्सास शूटआउट के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि युवा इंजीनियर के पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत भेजा जाएगा और उसके परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी।
द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, Aishwarya Thatikonda उन नौ लोगों में शामिल थीं, जिनकी शनिवार को अमेरिका के डलास इलाके में एक मॉल के बाहर खरीदारी कर रहे एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हैदराबाद के सरूरनगर में रहने वाली ऐश्वर्या थाटिकोंडा डलास में एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। जॉब के कारण भारत से अमेरिका शिफ्ट हुईं 27 वर्षीय ऐश्वर्या की फैमिली अभी भी हैदराबाद में ही रहती है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डलास के उत्तरी उपनगर एलन प्रीमियम आउटलेट्स में एक दोस्त के साथ खरीदारी करीं ऐश्वर्या समेत नौ लोगों को एक बंदूकधारी ने मौत की नींद सुला दिया। हमलावर की पहचान मौरिसियो गार्सिया के रूप में हुई।
बाद में एक पुलिस अधिकारी ने मौरिसियो गार्सिया को भी गोली मार दी। टेक्सास की WFAA टेलीविजन स्टेशन के अनुसार, 27 वर्षीय थाटिकोंडा मैककिनी, टेक्सास में रहती थी, जबकि परिवार भारत में था।
परिवार के एक प्रतिनिधि के अनुसार, भारतीय मूल की लड़की ऐश्वर्या टेक्सास के आउटलेट मॉल में थीं। अचानक गोलीबारी हुई। WFAA की रिपोर्ट में नेटवर्क का हवाला दिया गया, ऐश्वर्या के दोस्त को भी चोटें आई थीं। दोस्त वर्तमान में अस्पताल में स्थिर स्थिति में है।
प्रतिनिधि ने कहा कि थाटिकोंडा का परिवार उसके शरीर को भारत वापस लाने की योजना बना रहा है। ऐश्वर्या की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, थाटिकोंडा डलास में दो साल से अधिक समय से काम कर रही थी।
सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें शूटर को जमीन पर लेटा हुआ, काले कपड़े पहने, लंबी राइफल और कई राउंड बारूद और एक सामरिक बनियान दिखाई दे रहा है।
घटनास्थल से लिए गए वीडियो में सैकड़ों ग्राहकों को क्षेत्र से बाहर जाते हुए देखा गया, जबकि उनमें से कई के हाथ उठे हुए थे। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, टेक्सास में 2020 तक अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय-अमेरिकी आबादी है। 2010 में, टेक्सास में 230,842 भारतीय अमेरिकी हैं।
ओपन डोर्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, लगभग आधे भारतीय छात्र न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, टेक्सास, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स और एरिजोना सहित छह अमेरिकी राज्यों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। टेक्सास में 2021 में 19,382 भारतीय छात्र थे।












Click it and Unblock the Notifications