जन्मदिन पर छात्र के फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, फिर क्या हुआ...
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मिर्जा इब्राहिम अली बेग के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने 22वें जन्मदिन की खुशी में अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में जमकर फायरिंग की।
हैदराबाद। एमबीए के एक छात्र ने अपने जन्मदिन पर रिवॉल्वर से जमकर हवा में फायरिंग की और इसका वीडियो भी बनवाया। इतना ही नहीं इस शख्स ने फायरिंग का ये वीडियो सोशल साइट फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया। पुलिस को जैसे ही मामले का पता चला उन्होंने आरोपी शख्स के खिलाफ अवैध रुप से रिवॉल्वर के इस्तेमाल को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

एमबीए छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मिर्जा इब्राहिम अली बेग के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने 22वें जन्मदिन की खुशी में अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में जमकर फायरिंग की, इस दौरान उसने अपना वीडियो भी बनवाया। आरोपी के पिता हैदराबाद के फलकनुमा में स्थित प्रोग्रेस हाई स्कूल के मालिक हैं। पुलिस ने आरोपी छात्र मिर्जा इब्राहिम अली बेग के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, वहीं पुलिस आरोपी छात्र के साथ-साथ उसके पिता मिर्जा मुहम्मद अली बेग खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बना रहा है।
पूरे मामला सामने तब आया जब आरोपी छात्र मिर्जा इब्राहिम अली बेग ने फायरिंग का वीडियो सोशल साइट फेसबुक पर अपलोड किया। महज कुछ देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जैसे ही इस वीडियो को देखा इसकी जांच शुरू कर दी। उन्हें पता चला कि आरोप छात्र हैदराबाद के फलकनुमा में रहता है। पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर बताया गया कि ये पूरा मामला 5 मई का है उसने अपने बर्थडे के दिन हथियार से फायरिंग की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी शख्स अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी छात्र के पिता और भाई दोनों के पास लाइसेंसी बंदूक हैं। आप देखिए आरोपी छात्र की फायरिंग का वो वीडियो...
#WATCH: A man firing in the air to celebrate birthday in Hyderabad's Falaknuma, case registered under the Arms Act. pic.twitter.com/jhlfDskSQP
— ANI (@ANI_news) May 15, 2017












Click it and Unblock the Notifications