हैदराबाद में बना जूतों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कतार में रखे गए 30,000 जोड़ी जूते, बच्चों को बंटेंगे अब
हैदराबाद। तेलंगाना राज्य की राजधानी में जूतों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। जी हां, यहां हैदराबाद में एक कंपनी ने क़रीब 30,000 जोड़ी जूते एक कतार में रखकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि सभी जूते एक ही रंग के थे। जिनकी तस्वीरें अब सोशल साइट्स पर वायरल हो गई हैं।

जूतों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
आप देख सकते हैं कि सफेद रंग के जूतों की ये सबसे लंबी कतारें लगी हैं। इन कतारों को आपस में जोड़ा भी गया है, और इस तरह की कोशिश दुनिया में पहली बार भारत में ही की गई है। 30 हजार जोड़ी जूतों की कतार लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी के प्रबंध संचालक का कहना है कि, हम कुछ डिफरेंट करना चाहते थे।

बच्चों को मुफ्त बांटे जाएंगे
उन्होंने कहा- हमने बच्चों का भी भला किया, क्योंकि हम 3 साल से शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। कंपनी के प्रबंध संचालक ने कहा, "हम इन जूतों को सरकारी स्कूल के प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए वितरित करेंगे। बच्चों के लिए एक दान होगा।"

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट मिला
इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। जिस पर लिखा था "लॉन्गेस्ट लाइन आॅफ शूज"। जूतों की ये लाइन हैदराबाद के स्टेडियम में लगाई गई। जहां काफी संख्या में वॉलंटियर्स भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications