कांग्रेस नेता का तीखा सवाल, CM केसीआर और उनके परिवार पर CBI-ईडी की छापेमारी क्यों नहीं ?

केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने पूछा है कि तेलंगाना में सीएम ​​केसीआर और उनके परिवार पर छापेमारी क्यों नहीं हो रही। cong leader revanth reddy cbi ed raid in trs telangan

हैदराबाद, 25 अगस्त : तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने आश्चर्य जताया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी क्यों नहीं हो रही ? रेवंत रेड्डी ने कहा, केसीआर के करप्शन पर मीडिया की रिपोर्ट विश्वसनीय होने के बावजूद भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच क्यों नहीं की जा रही है ? उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी केसीआर पर करप्शन के आरोप लगाए हैं।

revanth reddy cbi ed raid

बकौल रेवंत रेड्डी, कई घोटालों में केसीआर के परिवार के सदस्यों की भूमिका पर स्पष्ट सबूत सामने आने के बावजूद सीबीआई और आयकर विभाग चुप रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में एमएलसी कविता की भूमिका के आरोप हैं, लेकिन सीबीआई न तो कार्रवाई करती है और न ही पुष्टि करती है, जबकि भाजपा आरोप सच होने का दावा करती है। उन्होंने कहा, "अगर केसीआर और उनके परिवार के सदस्यों पर कोई छापेमारी नहीं होती है, तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ की पूरी संभावना है, लेकिन फिर भी भाजपा सरकार चुप है।"

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने मांग की, भाजपा फीनिक्स, सुमाधुरा और वासवी जैसी इंफ्रा कंपनियों पर आईटी छापों का विवरण बताए। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां कथित तौर पर केसीआर के परिवार के सदस्यों से संबंधित थीं। उन्होंने कहा कि हेटेरो ड्रग्स पर छापेमारी के दौरान आईटी द्वारा 140 करोड़ रुपये जब्त करने की खबरें थीं लेकिन सीबीआई जांच नहीं कराई गई। टीआरएस चुप रही।

बीजेपी नेता राजा सिंह की गिरफ्तारी पर रेवंत रेड्डी ने दावा किया, नफरत से समाज को बांट रहे राजा सिंह भाजपा और टीआरएस की शह पर बयानबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+