सावरकर को पक्का राष्ट्रवादी कहने पर राजनाथ को ओवैसी का जवाब, बोले- गांधीजी को हटाकर उसे राष्ट्रपिता बनाएंगे
हैदराबाद, 13 अक्टूबर, 2021: वीर सावरकर को 20वीं सदी का पक्का राष्ट्रवादी और भारत का पहला सैन्य रणनीतिकार बताने के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, उन्होंने (भाजपा सरकार) ने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना शुरू कर दिया है। आवैसी ने कहा, "अगर ऐसा ही चलता रहा, तो एक दिन वे महात्मा गांधी को हटा देंगे और सावरकर को राष्ट्रपिता बना देंगे।"

Recommended Video
ओवैसी ने कहा- सावरकर को राष्ट्रपिता बना देंगे
असदुद्दीन ओवैसी बोले,
"जिस (सावरकर) पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप था और जिन्हें जस्टिस जीवन लाल कपूर की जांच में दोषी करार दिया गया था, इन (राजनाथ सिंह) के द्वारा उसके कसीदे पढ़े जा रहे हैं।" असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, वह विकृत इतिहास पेश कर रहे हैं..और यह देश के लिए सही नहीं है।"

क्या बोले थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान बयान दिया कि, सावरकर के बारे में विरोधियों द्वारा कई झूठ फैलाए गए। राजनाथ ने कहा कि, सावरकर के बारे में बार-बार यह झूठ फैलाया गया कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार के समक्ष दया याचिका दायर कर जेल से खुद की रिहाई मांगी थी। जबकि सच यह है कि महात्मा गांधी ने ही उन्हें दया याचिका दायर करने के लिए कहा था।"
राजनाथ यह भी बोले कि, सावरकर भारत के पहले सैन्य रणनीतिकार थे। महात्मा गांधी के अनुरोध पर ही उन्होंने अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका दायर की थी, ऐसा इसलिए किया गया था ताकि वे रिहा हो जाएं तो आजादी के आंदोलन को और मजबूत किया जा सके।
बकौल राजनाथ, "सावरकर के लिए एक आदर्श राज्य वह था जहां के नागरिकों में उनकी संस्कृति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाए। और, इसके लिए हिंदुत्व को गहराई से समझने की जरूरत होगी।"
सिंह ने कहा था,
"सावरकर के प्रति नफरत अतार्किक और अनुचित है, मैं मानता हूं कि वह भारतीय इतिहास के एक प्रतीक थे और रहेंगे। उनके बारे में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें नीचा दिखाना उचित और न्यायसंगत नहीं है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और एक पक्के राष्ट्रवादी थे, लेकिन लोग जो मार्क्सवादी और लेनिनवादी विचारधारा का पालन करते हैं, वे ही हैं जो सावरकर पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हैं...।"












Click it and Unblock the Notifications