Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शरजील इमाम पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- 'भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं, जिसे कोई तोड़ सके'

हैदराबाद। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व छात्र शरजील इमाम द्वार अलीगढ़ में दिए गए विवादित बयान पर बवाल शुरू हो गया है। शरजील इमाम के विवादित बयान को लेकर अब हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी सामने आ गए हैं। ओवैसी ने शरजील पर हमला बोलते हुए कहा, 'भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं है जिसे तोड़ा जा सके।' उन्होंने कहा कि ऐसी वाहियात बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसी वाहियात बातों को नहीं किया जाएगा बर्दाशत: ओवैसी

ऐसी वाहियात बातों को नहीं किया जाएगा बर्दाशत: ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम के विवादित बयान सामने आने के बाद हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'भारत को या उसके किसी भाग को कोई भी तोड़ नहीं सकता। ये एक मुल्क है, कोई मुर्गी की गर्दन नहीं है जिसे तोड़ा जा सके।' उन्होंने कहा कि मैं ऐसे किसी बयानों को नहीं स्वीकार कर सकता और मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी वाहियात बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शरजील को गिरफ्तार करने के लिए भेज गई दो टीमें: SSP

शरजील को गिरफ्तार करने के लिए भेज गई दो टीमें: SSP

अलीगढ़ एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा, 'शरजील इमाम को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें भेज दी गई हैं। हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' साथ ही दावा किया है कि शरजील को जल्द ही उसके देशद्रोही बयानों के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि जेएमयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम पर दिल्ली, असम, पंजाब और बिहार पुलिस ने भी विवादित भाषण को लेकर मामला दर्ज किया है।

वीडियो शाहीन बाग का नहीं, एएमयू का है

वीडियो शाहीन बाग का नहीं, एएमयू का है

अलीगढ़ एसएसपी ने इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शरजील इमाम ने 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी भाषण दिया था। उसके वीडियो के आधार पर पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया है और शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को भेजा गया है। संबित पात्रा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- दोस्तो शाहीन बाग की असलियत देखें...इसके बाद यह वीडियो चर्चा में आया। संबित पात्रा ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो को शाहीन बाग का बताते हुए इसे देश के खिलाफ साजिश बताया। अलीगढ़ एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को शाहीन बाग का बताया गया था लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह वीडियो एएमयू का है।

शरजील इमाम ने वीडियो में क्या कहा?

शरजील इमाम ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो क्लिप में शरजील इमाम का पूरा भाषण नहीं है। भाषण का सिर्फ एक हिस्सा है जिसे आप ऊपर सुन सकते हैं। भाषण में शरजील इमाम कह रहा है कि - वक्त यह है कि हम गैर मुस्लिमों को बोलें कि अगर हमारे साथ आना है तो हमारी शर्तों पर आएं, अगर वो हमारी शर्तों पर नहीं आ सकते तो हम उनको हमदर्द नहीं मानेंगे। दूसरी चीज यह है कि बिहार में कन्हैया की रैलियों में पांच लाख लोग जमा होते हैं। अगर इसी तरह पांच लाख लोग हमारे पास ऑर्गेनाइज्ड हों तो हम हिंदुस्तान और नॉर्थ ईस्ट को पर्मानेंटली कट कर सकते हैं। पर्मानेंटली नहीं तो एक दो महीने के लिए तो कट कर ही सकते हैं। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। असम और इंडिया कटकर अलग हो जाएं तभी ये हमारी बात सुनेंगे। असम में सीएए लागू हो चुका है। अगर हमें असम की मदद करनी है तो फौज के लिए वहां जाने का रास्ता बंद करना होगा और बंद कर सकते हैं क्योंकि चिकन नेक मुस्लिम बहुल इलाका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+