तेलंगाना: मंत्री की बर्थडे पार्टी में नहीं आए तो 4 निगमकर्मी कर दिए निलंबित, लोग सुना रहे खरी-खोटी
हैदराबाद। तेलंगाना राज्य में के बेलमपल्ली नगर निगम के 4 निकायकर्मी इसलिए निलंबित कर दिए गए क्योंकि वे मंत्री केटीआर के "जन्मदिन की पार्टी" में नहीं आए थे। नगर आयुक्त ने विगत 25 जुलाई को चारों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण देने को कहा था, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि, यदि वे ज्ञापन का जवाब नहीं देते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर बर्खास्त किया जा सकता है।

यह खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। भला कोई सरकारी कर्मी किसी मंत्री के "जन्मदिन की पार्टी" में जबरदस्ती क्यों शामिल हो, यही सवाल सोशल मीडिया यूजर्स उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, उक्त कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा बेलमपल्ली सरकारी अस्पताल में आयोजित किया गया था। जहां 24 जुलाई को मंत्री केटीआर के "जन्मदिन की पार्टी" हुई थी। वहां आयोग के चार नागरिक निकाय कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इससे खफा हुए मंत्री के समर्थक नगर आयुक्त ने 25 जुलाई को चारों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण देने को कहा, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी थी।
उसके कुछ घंटों बाद ही कर्मचारियों को निलंबन पत्र सौंप दिया गया। निलंबित कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सफाई देने का अवसर दिए बिना बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि एक मंत्री का जन्मदिन समारोह उनके जॉब प्रोटोकॉल का हिस्सा क्यों है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, माननीय नगर मंत्री के तारका रामा राव का जन्मदिन समारोह था, जो कि बेलमपल्ली सरकारी अस्पताल में सुबह 10.00 बजे आयोजित किया गया था। कार्यालय के सभी कर्मचारियों को वाट्सएप संदेश के माध्यम से उपस्थित होने की सूचना दी गई थी, लेकिन कुछ कर्मियों ने उस संदेश को नजरअंदाज कर दिया। इसी के बाद उनके लिए मेमो जारी कर दिया गया। जिसमें कहा गया कि, उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। आप इस मेमो को रिसीव करने 24 घंटों के भीतर अपना जवाब दे सकते हैं। अन्यथा, आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और यदि आप इस ज्ञापन का जवाब नहीं देते हैं तो आपके वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
अपडेट: शुक्रवार शाम को न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया कि, तेलंगाना के नगर मंत्री के टी रामाराव के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं होने पर तीनों कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस अब रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications