11 साल की उम्र में अगस्त्य ने दी 12वीं कक्षा की परीक्षा, सब हैरान
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक परिवार ऐसा है जो कम उम्र में ही ऐसे रिकॉर्ड बना दे रहा है कि सब हैरान हो जाते हैं।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक परिवार ऐसा है जो कम उम्र में ही ऐसे रिकॉर्ड बना दे रहा है कि सब हैरान हो जाते हैं। क्या आपको लगता है कि कोई बच्चा 11 साल की उम्र में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे सकता है। पर ऐसा हुआ है और यह पूरी तरह से सच है। हैदराबाद में अगस्त्य जायसवाल के रूप में एक ऐसी ही विलक्षण प्रतिभा सामने आई, जिन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर एक नया रिकॉर्ड बना डाला है।

हैदराबाद के युसुफगुडा में सेंट मेरीज जूनियर कॉलेज के छात्र अगस्त्य ने नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों के साथ हैदराबाद के ही जुबली हिल्स इलाके में चैतन्य जूनियर कलाशाला में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर लोगों को हैरान कर दिया है।
पर आपको बताते चले कि अगस्त्य के परिवार में वो अकेला ऐसा नहीं है जिसने ऐसा कुछ खास किया है। अगस्त्य की बहन नैना जायसवाल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाडी हैं और वो पीएचडी के लिए नामांकन करवाने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर के रूप में जानी जाती हैं।
टेबल टेनिस प्लेयर नैना जायसवाल ने राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि उस्मानिया यूनिवर्सिटी से उस समय हासिल की थी, जब वह मात्र 15 साल की थीं।












Click it and Unblock the Notifications