राकेश टिकैत ने कहा- पकड़े गए सभी 85 किसान प्रदर्शनकारी रिहा होंगे, मुकदमे भी नहीं होंगे

हिसार। हरियाणा के हिसार में किसान प्रदर्शनकारियों की बीते रोज पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। दर्जनों किसानों को पुलिस ने बंदी बना लिया। काफी पुलिसकर्मी और किसान घायल भी हो गए। बाद में किसानों के अगुआ प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे। हिसार आए राकेश टिकैत ने कहा- "अब प्रशासन के साथ समझौता हो गया है। पकड़े गए सभी 85 किसान प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाएगा। केस भी दर्ज नहीं होंगे। न ही किसान पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई मुकदमे दर्ज करवाएंगे।"

Farmer leader Rakesh Tikait On hisar farmers protest and haryana police action

हिसार में हुई थी झड़प
बता दिया जाए कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिंदल मॉडर्न स्कूल परिसर में बने 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर अस्पताल (चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल) का उद्घाटन करने के लिए बीते रोज हिसार आए थे। ऐसे में किसान-प्रदर्शनकारी उनका विरोध करने इलाके में जुटने लगे। वहां पुलिसकर्मी तैनात थे, तो हिंसक झड़प हुई। किसानों की तरफ से पत्थरबाजी हुई तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया।

Farmer leader Rakesh Tikait On hisar farmers protest and haryana police action

कांग्रेस ने कहा- लाठी मारना निंदनीय
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज व आंसूगैस के गोले दागे जाने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि, यह बेहद शर्मनाक व निदंनीय है। सैलजा ने कहा, ''खट्टर सरकार महामारी के ऐसे दौर में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। अन्नदाताओं के साथ ऐसा सलूक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह सरकार पहले ही जनता का विश्वास खो चुकी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+