योगी के यूपी मॉडल को हिमाचल कांग्रेस ने अपनाया, अब हर फास्ट फूड, रेहड़ी मालिक को लगानी होगी आईडी

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में भी हर भोजनालय और फास्टफूड रेड़ी पर ओनर की ID लगाई जाएगी। ताकि, लोगों को किसी भी तरीके की कोई परेशानी न हो। यह बात हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कही।

दरअसल, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार 25 सितंबर को अपनी फेसबुक आईडी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक खबर पोस्ट की। जिसमें सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में सभी भोजनालय और फास्टफूड रेड़ी पर ओनर की ID लगाने के निर्देश दिए थे।

Vikramaditya Singh

ओनर की आईडी लगाने के लिए शहरी विकास एवं नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक, हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'हमने कल एक बैठक की थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वच्छ भोजन बेचा जाए, सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक निर्णय लिया गया है।'

उन्होंने कहा कि लोगों ने बहुत सारी चिंताएं और आशंकाएं व्यक्त की थी और जिस तरह से उत्तर प्रदेश में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि उनको अपना नाम-आईडी लगानी होगी, तो हमने भी इसे यहां मजबूती से लागू करने का निर्णय लिया है। दरअसल, पिछले दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिनमें दुकानदार जूस में पेशाब या थूक मिल रहे थे।

ऐसे वीडियो का संज्ञान लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, कहा कि खाने-पीने की चीजों में गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं देखने को मिली हैं।

ऐसी घटनाएं कतई स्वीकार नहीं की जा सकती। जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अपना नाम-आईडी लगानी कर दिया। वहीं, अब हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी नगर निगम को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर तक नई तहबाजारी नीति लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

प्रदेश सचिवालय में तहबाजारियों के मुद्दे पर हुई बैठक की। साथ ही उन्होंने नगर निगम की ओर से तैयार नई तहबाजारी नीति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले तहबाजारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है जो चर्चा करेगी कि कैसे तहबाजारियों को बसाया जा सकता है। इनके लिए क्या नियम हो सकते हैं, इस पर भी चर्चा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+