अमर्यादित ड्रेस में शिमला के Digambar Jain Mandir में नहीं मिलेगी एंट्री, मंदिर प्रशासन ने गेट पर लगाया नोटिस

Digambar Jain Mandir: देश के कई मंदिर में अब अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिरों की तरफ से इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। तो वहीं, इस क्रम में अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित दिंगबर जैन मंदिर का नाम भी जुड़ गया है।

शिमला के दिगंबर जैन मंदिर ने अमर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर आने वाले भक्तों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके लिए बकायदा मंदिर प्रशासन ने एंट्री गेट पर ही एक नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसके अनुसार, अगर आप फटी हुई जींस, मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट (शॉर्ट्स), बरमुंडा, पहनकर मंदिर में प्रवेश करेंगे तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी।

digambar-jain-mandir

यह नोटिस मंदिर प्रशासन की तरफ से एंट्री गेट पर लगाया गया है। श्री दिगंबर जैन सभा शिमला द्वारा लगाए गए नोटिस बोर्ड में महिलाओं और पुरुष दोनों से आग्रह किया गया है कि वह हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस, नाइटसूट और फ्रॉक इत्यादि पहनकर मंदिर में न आए।

इस संबंध में मंदिर के पुराजी संजय कुमार जैन ने बताया कि आजकर लोग मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं, जो लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन के पास भक्तों द्वारा अमर्यादित कपड़े की शिकायतें आ रहीं थीं। इसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों ने इसमें विचार किया।

विचार के बाद मंदिर की जैन सभी ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा गया कि मंदिर में अभद्र तरह की ड्रेस में अगर कोई आएगा तो उसको प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के पुजारी ने कहा कि ये नियम पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा है कि आजकल लोग मंदिर में कुछ भी पहनकर आ जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले कांगडा के मसरूर मन्दिर में भी यह निर्देश जारी किए गए थे। इतना ही नहीं, यूपी, चंड़ीगढ़ और उत्तराखंड के मंदिरों में भी अब अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।

वहीं, दक्षिण भारत के मंदिरों में भी आप ऐसे कपड़ों में प्रवेश नहीं कर सकते। मंदिर प्रांगण में ही आपको लुंगी मिलेगी। आपको वो लपेटनी पड़ेगी, तभी आप मंदिर में प्रवेश क पाएंगे। राजधानी दिल्ली के स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में भी ड्रेस कोड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+