सतपाल रायजादा- ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी
शिमला। हिमाचल की ऊना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सतपाल रायजादा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सतपाल रायजादा का पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन काफी खराब था बावजूद इसके कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ने करारी शिकस्त दी थी।

myneta.info के मुताबिक रायजादा ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने ऊना के सरकारी स्कूल से ही 1987 में अपना दसवीं पास किया। वह शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी बिजनेस तो देखती ही हैं साथ-साथ वह टीचर भी हैं। रायजादा ने अपना करियर व्यवसाय और कृषि से शुरू किया था। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications