ज्वालामुखी: संजय रतन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के उम्मीदवार रमेश चंद ध्वाला ने संजय रतन को 6464 मतों के अंतर से हराया।कांग्रेस ने ज्वालामुखी विधानसभा सीट से संजय रतन को चुनाव मैदान में उतारा था। ज्वालामुखी के विधायक 54 वर्षीय संजय रतन पास ही के गरली में पैदा हुये। वह कला और कानून में स्नातक हैं। पत्नी रितू रतन और उनका एक बेटा है।

कांग्रेस के छात्र संगठन व युवा कांग्रेस होते हुये संजय रतन राजनीति में आए और कांग्रेस से लगातार दो बार बगावत कर निर्दलीय चुनाव हारने के बाद 2012 में कांग्रेस टिकट पर विधायक चुने गये। कहा जा सकता है कि किस्मत ने उनका साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications