रीता धीमान- इंदौरा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी जीतीं
शिमला। रीता धीमान इंदौरा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। रीता देवी धीमान ने कांग्रेस के कमल किशोर को 1095 मतों के अंतर से हराया। उनके पिता का नाम श्याम लाल है। उ्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई 1994 में हिमाचल बोर्ड से की थी। वह बचपन से ही बूटिक चलाती आ रही है।

वह हिमाचल विधानसभा चुनाव में छह महिला प्रत्याशियों में से एक हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। उन्होंने 2012 में भाजपा के ही टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और 11624 मतों से तीसरे स्थान पर रही थी। यह उनका दूसरा विधानसभा चुनाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications