पंजाब के कारोबारी की हिमाचल में तलाशी, 15 लाख का सोना मिला, बिल न दिखाने पर लगा भारी जुर्माना

हमीरपुर। सोना ले जाते पंजाब के कारोबारी को हिमाचल में पकड़ लिया गया। एक्साइज डिपार्टमेंट कर्मियों ने रास्ते में तलाशी लेकर उससे लाखों का सोना बरामद किया। फिर उससे उसका बिल दिखाने के लिए कहा गया। हालांकि, वह बिल नहीं दिखा सका। जिसके बाद उस पर 91 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। यह कार्रवाई हिमाचल के हमीरपुर में की गई।

Punjabi businessman caught in Himachal pradeshs Hamirpur with gold worth Rs 15 lakh, fine imposed for not showing the bill

आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन दिनों उनके इलाके में बिना बिल के सामान बेचने वाले कारोबारियों एवं व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सह आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अनुराग गर्ग ने बताया कि, हमीरपुर के बाजार में पंजाब के एक कारोबारी से लाखों की कीमत का सोना बरामद किया गया। उस सोने की मार्केट वैल्यू 15 लाख रुपए होगी। उन्होंने कहा कि, उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स एक निजी वाहन में पंजाब से हमीरपुर आया है। लिहाजा उसे रास्ते में रोका गया। जहां उसके पास से 15 लाख रुपए की कीमत का सोना मिला।

Punjabi businessman caught in Himachal pradeshs Hamirpur with gold worth Rs 15 lakh, fine imposed for not showing the bill

आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने उस कारोबारी से सोने का बिल मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद जीएसटी अधिनियम-130 के तहत उस पर 91 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया।

जिस टीम ने यह कार्रवाई की, उस टीम में अनुराग गर्ग के साथ कुलदीप जमवाल, नितिन,रवीना और दिव्या आदि राज्य कर एवं आबकारी के कर्मी शामिल थे। यह कार्रवाई टौणी देवी मंदिर के पास हुई, जो कि हिमाचल में हमीरपुर-अवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+