मुलख राज प्रेमी- बैजनाथ विधानसभा सीट के भाजपा के प्रत्याशी
शिमला। मुलख राज प्रेमी हिमाचल प्रदेश की बैजनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किशोरीलाल ने भाजपा के अपने प्रतिद्वंदी मुखराज प्रेमी को 6652 वोटों से हराया था। इस बार भी इन्हीं दोनों प्रत्याशियों में काटें की टक्कर है। बीजेपी की आंतरिक कलह का फायदा यहां पर कांग्रेस को मिल सकता है।

शहरी क्षेत्र जैसे बैजनाथ और पपरोला कांगड़ा के व्यवसायिक केंद्र माने जाते हैं। यहां पर व्यापारियों में बीजेपी की नीतियों को लेकर काफी रोष व्याप्त है। यहां के व्यापारी लगातार जाएसटी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए यहां पर बीजेपी के लिए सीट निकालना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications