Kullu BUS Accident: एचआरटीसी की बस सड़क से 250 फीट नीचे खाई में गिरी, 2 की मौत, 5 घायल
kullu accident news: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां HRTC की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 250 फीट नीचे जा गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा कुल्लू जिले के भुंतर नरोगी मार्ग पर हुआ है। एसी पुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून की देर शाम करीब 6 बजे HRTC की बस नरोगी से वापस भुंतर आ रही थी। इस दौरान बस के ड्राइवर ने कुटलू रुआड़ नामक जगह पर बस के ऊपर से नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से 250 फीट नीचे गिर गई।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोग सवाल थे। बस के सड़क से नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के गांव वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। साथ ही, घायलों को सड़क तक निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों, लोगों से बातचीत की। हादसे के बाद घायलों के परिजन और मृतक के परिजनों के अपनों की हालत देखकर आंसू से छलक पड़े।












Click it and Unblock the Notifications