कसौली: गोली मारने वाला अधिकारी फरार, सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अवैध निर्माण गिराने आई टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) की महिला अधिकारी को होटल व्यवसायी व बिजली विभाग के अधिकारी विजय ठाकुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, गोली लगने से लोनिवि के कर्मचारी घायल हो गया था, जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। महिला अधिकारी की जान जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। आरोपी हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है जिसके तहत पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इनाम की भी घोषणा कर दी है।

कसौली में हुए गोली कांड के बाद वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो कसौली के नारायणी गैस्ट हाऊस का मालिक आरोपी विजय ठाकुर बिजली विभाग में अधिकारी है और उसने अपने होटल के पास अचानक से रिवॉल्वर निकालकर पहले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गुलाब को गोली मारी और इसके बाद सहायक टाऊन प्लानर शैल बाला पर गोलियां दाग दीं। इनमें से 1 गोली उनके मुंह व दूसरी छाती पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी गुलाब सिंह घायल हो गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में निदेशक सिविल के पीए के पद पर कार्यरत विजय इन दिनों तीन हफ्ते की छुट्टी पर है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल से 11 मई तक विजय ठाकुर ने तीन हफ्ते की छुट्टी ली हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए धर्मपुर से पुलिस की टीम रवाना हो गई है। एसपी सोलन मोहित चावला ने कहा कि मामला काफी संगीन है। एक महिला अधिकारी की मौत जबकि एक कर्मचारी घायल हुआ है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि टीमों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह अमल में लाएंगे।
सीएम जताया दुख
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गेस्ट हाउस के मालिक द्वारा कसौली की सहायक नगर नियोजक शैल बाला की गोली मार कर हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि ऐसी घटनाओं को सहन नही किया जाएगा तथा दोषी को शीघ्र पकड़ा जाएगा तथा उसके खिलाफ कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications