मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कंगना रनौत को मिल सकता है BJP का टिकट, कुछ दिन में फैसला संभव

नई दिल्ली, अक्टूबर 03। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में कई सियासी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने कंगना को प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। अब इन सबके बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Recommended Video

    Loksabah Bypoll: BJP की टिकट पर Mandi Seat से चुनाव लड़ सकती हैं Kangana Ranaut | वनइंडिया हिंदी
    मार्च में खाली हुई थी मंडी लोकसभा सीट

    मार्च में खाली हुई थी मंडी लोकसभा सीट

    आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ये सीट इसी साल मार्च में बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। ऐसे में इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की रेस में कंगना रनौत भी हैं। हालांकि अगर ऐसा होता है तो ज्यादा हैरानी वाली बात नहीं होगी, क्योंकि कंगना को पिछले काफी समय से बीजेपी के करीब माना जाता रहा है। वो अक्सर अपने बयानों की वजह से उनकी बीजेपी के साथ करीबियों को जाहिर करती रहीं हैं।

    30 अक्टूबर को हिमाचल की इन सीटों पर होगा उपचुनाव

    30 अक्टूबर को हिमाचल की इन सीटों पर होगा उपचुनाव

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की राज्य चुनाव समिति जल्द ही धर्मशाला में एक बैठक करेगी, जिसमें मंडी लोकसभा क्षेत्र के अलावा तीन विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए ये समिति एक पैनल गठित करेगी, जो उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। आपको बता दें कि इन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।

    बीजेपी का एक वर्ग कंगना को उम्मीदवार बनाने के खिलाफ

    बीजेपी का एक वर्ग कंगना को उम्मीदवार बनाने के खिलाफ

    मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कंगना रनौत के नाम की चर्चा बहुत जोरों पर हैं। हालांकि अभी ना तो बीजेपी की तरफ से इसके कोई संकेत दिए गए हैं और ना ही कंगना ने अभी इसको लेकर कुछ कहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के अंदर एक वर्ग कंगना को मंडी से टिकट देने के खिलाफ है। बता दें कि कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव की ही रहने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने मनाली में एक नया घर बनाया है, जो मंडी संसदीय क्षेत्र का ही हिस्सा है।

    कंगना के अलावा टिकट की रेस में ये चेहरे भी

    कंगना के अलावा टिकट की रेस में ये चेहरे भी

    आपको बता दें कि कंगना के अलावा मंडी से टिकट की रेस में सीएम के सहयोगी और जोगिंद्र नगर से भाजपा नेता पंकज जामवाल और सात पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा संगठन सचिव अजय के छोटे भाई भी हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सहयोगी निहाल चंद, जो मिल्कफेड के अध्यक्ष थे वो भी मंडी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसके अलावा कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर लंबे समय से मंडी से चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं। वह 2017 में चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी ने मौजूदा लोकसभा सदस्य रामस्वरूप शर्मा को प्राथमिकता दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+