गुजरात से जुड़ा अब हिमाचल का रेल लिंक, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारिका धाम जा सकेंगे लोग

दौलतपुर। उत्तर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर चौक का साबरमती (गुजरात) से सीधा रेल लिंक जुड़ गया है। यहां से लोग अब सीधे सोमनाथ ज्योर्तिलिंग और द्वारिका धाम जा सकेंगे। इसके ​लिए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन चलना शुरू हो गई है। यह एक्सप्रेस दौलतपुर चौक से साबरमती तक 1374 किमी की दूरी 24 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।

Indian railways Himachals rail link is Now connected with Gujarat, people will be able to go to Somnath Jyotirlinga, Dwarka Dham

गुजरात से जुड़ा हिमाचल का रेल लिंक
इंडियन रेलवे की ओर से बताया गया कि, यात्रियों की सुविधा के लिए गुजरात-हिमाचल का रेल लिंक-अप हुआ है। जिसमें यात्रियों को दौलतपुर चौक से साबरमती तक टूएस श्रेणी में सफर के लिए 360 रुपए और स्लीपर में 590 रुपए किराया देना होगा। इस एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया 3880 रुपए, सेकंड एसी का 2285 रु. और थर्ड एससी का किराया 1580 रुपए होगा। वहीं, ऊना से साबरमती के लिए फर्स्ट एसी का किराया 3785 रुपए, सेकंड एसी का 2235 रुपए, थर्ड एससी का 1545 रुपए, स्लीपर 575 रुपए और टूएस का किराया 350 रुपए लगेगा।

Indian railways Himachals rail link is Now connected with Gujarat, people will be able to go to Somnath Jyotirlinga, Dwarka Dham

360 रुपए में दौलतपुर चौक से साबरमती पहुंचेंगे
खास बात यह है कि, अब गुजरात के द्वारिका धाम और राजस्थान के पुष्कर इत्यादि स्थानों पर जाने में आसानी रहेगी। जो एक्सप्रेस ट्रेन हिमाचल तक चलेगी, उसके जयपुर से आगे साबरमती तक एक्सटेंड होने से पर्यटकों को माउंटआबू, अहमदाबाद, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग और द्वारिका धाम और पुष्कर इत्यादि स्थानों पर जाने में आसानी रहेगी। इसके साथ ही अब हिमाचल गुजरात से जुड़ गया है। लोगों को दोनों राज्यों में आने-जाने में आसानी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+