हिमाचल में कोरोना से 1 सप्ताह में 100 लोगों की मौत, CM बोले-डेथ रेट का बढ़ना चिंताजनक है
शिमला, 16 नवंबर: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। राज्य में पिछले एक सप्ताह में कोरोना से 100 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अचानक से पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके चलते प्रशासन कर्फ्यू लागू करने की तैयारी कर रहा है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों का डेथ रेट बढ़ना भी चिंताजनक है।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, हमारे लिए ये चिंता का विषय है। सभी उपायुक्त, सीएमओ के साथ बैठक की गई है। जिसमें पाया गया है ज़्यादातर मृत्यु होम आइसोलेशन में हुई हैं। होम आइसोलेशन में और सुधार की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि 3-4 दिन एक साथ मामलों में इजाफा हुआ था, लेकिन अब कुछ कमी आई है। उन्होंने कहा कि 3-4 दिन एक साथ मामलों में इजाफा हुआ था, लेकिन अब कुछ कमी आई है।
हिमाचल में कोरोना महामारी से आज भी 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिला में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि हमीरपुर में दो और एक मौत मंडी जिला में हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के आज 125 मामले सामने आए हैं। जबकि 99 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर वापस लौट गए हैं। हिमाचल में अभी तक दो लाख 25 हजार 893 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
जिसमें से दो लाख 20 हजार 959 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3804 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश मे 1113 एक्टिव केस मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश में सैंपलिंग कम होने से कोरोना संक्रमण के मामले पकड़ में नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना 10 हजार सैंपल लेने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि राज्य में संक्रमण के मामले भी कम ही सामने आ रहे हैं। रोजाना बढ़ रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications