Himachal Weather: 21 मार्च तक हिमाचल के कई जिलो में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

himachal weather news: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में 21 मार्च तक झमाझम बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

himachal weather today

himachal weather today: मई-जून जैसी चिलचिलाती धूप एहसास लोगों को मार्च के महीने में ही होने लगा है। लेकिन, इस गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दरअसल, हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ गया है और मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 21 मार्च तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

कांगड़, शिमला और मंडी जिले में बुधवार 15 मार्च को झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। तो वहीं, चंबा-जोत मार्ग पर शाम के समय बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से हिमाचल का मौसम और सुहाना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज और कल मैदानी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 21 मार्च तक बारिश ओलावृष्टि का हो सकती है। 18 मार्च से मैदानी इलाकों में भी ओलावृष्टि हो सकती है।

इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है। कई भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। तो वहीं, हिमाचल की राजधानी शिमला में 15 मार्च को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। लेकिन, देर शाम शिमला का मौसम एकाएक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई। तो वहीं, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, रक्कड़ और पंचरूखी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

वहीं, कांगड़ा, शाहपुर, रैत और लंज में बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ कई जगह हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 मार्च तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का पूर्वानुमान भी जताया है। तो वहीं, ओलावृष्टि और बारिश ने हिमाचल के किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Recommended Video

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने ली करवट, Shimla, Lahaul Spiti में Snowfall |वनइंडिया हिंदी #shorts

    क्योंकि, प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है और किसानों की मटर व फूलगोभी फसल तैयार है। ओलावृष्टि और बारिश के सेब किसानों-बागवानों की नगदी फसलों को नुकसान होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+