Himachal Weather: मौसम ने हिमाचल प्रदेश में फिर ली करवट, शनिवार तक जारी रह सकता है बारिश और बर्फबारी का ये दौर

हिमाचल प्रदेश के मौसम ने बुधवार को एक बार फिर करवट ली। बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम और सुहान हो चला है। मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

Himachal weather update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और मौसम सुहाना हो चला है। बुधवार को हिमाचल के अलग-अलग जिले में आंधी के साथ झमाझम बारिश भी हुई। तो वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ भागों में गुरुवार को आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। बारिश और बर्फबारी का ये दौर हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक जारी रह सकता है।

इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने हिमाचल आने वाले पर्यटरों और किसानों के लिए एडवायजरी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के मुताबिक, कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, प्रदेश के निचले एवं मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी देखी जा सकती है।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi NCR में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने Rain को लेकर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी

      मौसम विभाग ने खड़ी फसलों और अंकुरों को नुकसान होने की भी आशंका जताई है। वहीं, शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुंदरनगर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

      अगर बात लाहौल स्पीति की करे तो यहां कल बर्फबारी हुई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन (BRO) ने बर्फ हटाने का अभियान चलाया। वहीं, गुरुवार को भी शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+