Vikramaditya Singh: 'मैं नाश्ता थोड़ा कम करता हूं...', जानिए विक्रमादित्य सिंह ने क्यों कहा ऐसा?
Vikramaditya Singh: हिमाचल की राजनीति में इस वक्त बड़ा भूचाल आया हुआ है, बुधवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया जिसके बाद अब यहां कि सुक्खू सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गय़ा है। पर्यवक्षक के तौर पर इस वक्त जयराम रमेश और डीके शिवकुमार दोनों वहां पर पहुंचे हुए हैं।
तो वहीं दूसरी ओर सीएम सुक्खू ने आज अपने आवास पर ब्रैकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस के सभी विधायकों को बुलाया गया था लेकिन इस मीटिंग का हिस्सा विक्रमादित्य सिंह नहीं बने। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, हमारे पर्यवेक्षक यहां आए हुए हैं, चीजें अभी चल रही हैं, उम्मीद करता हूं कि पर्यवेक्षक चीजों को समझेंगे और सुलझाएंगे।'
'अरे मैं जरा नाश्ता कम ही करता हूं'
'ब्रैकफास्ट मीटिंग' में शामिल ना होने पर उन्होंने कहा कि 'अरे मैं जरा नाश्ता कम ही करता हूं।' 6 कांग्रेसियों के निलंबन पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 'मेरा इस बारे में कुछ ना कहना ही बेहतर है अभी, हमारे स्पीकर ने यह फैसला लिया है, पर्यवेक्षक सब चीजों को ठीक करने में लगे हैं। देखते हैं कि वो क्या फैसला लेते हैं।'
मालूम हो कि विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और सुक्खू सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। फिलहाल विक्रमादित्य के इस्तीफे को लेकर यह कहा गया कि 'इसे स्वीकार नहीं किया गया है।' आज सुबह जो लोग सीएम के ब्रेकफॉस्ट मीटिंग में नहीं पहुंचें उनमें विक्रमादित्य सिंह अलावा मोहन लाल, नंद लाल और धनिराम भी शामिल है।
6 विधायकों को निलंबित किया गया
आपको बता दें कि आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी 6 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
जिन 6 लोगों को निलंबित किया गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- सुधीर शर्मा (धर्मशाला)
- राजिंदर राणा (सुजानपुर),
- इंद्र दत्त लखनपाल (बड़सर);
- रवि ठाकुर (लाहौल-स्पीति);
- चैतन्य शर्मा (गगरेट);
- देवेंदर भुट्टो (कुटलैहड़)।












Click it and Unblock the Notifications