Himachal Exit Poll Result 2024 वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आए सामने,भाजपा या कांग्रेस कौन जीत रहा

Himachal Pradesh lok sabha Exit Poll Result 2024 हिमाचल प्रदेश में आज ही अंतिम चरण में मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके है।

News 24-Today's Chankaya, indiaTV CNX, times now etg सभी ने भाजपा को तीन से चार जबकि कांग्रेस को 0 से 1 सीट दी है।

Himachal Pradesh lok sabha Exit Poll Result 2024 came out voting ended bjp or congress who winning

साफ है कि हिमाचल में भाजपा चारों या फिर तीन सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस की झोली में या तो कोई भी सीट नहीं आएगी या फिर एक सीट से संतुष्ट करना पड़ सकता है।

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा। हिमाचल की चारों सीटों पर आज सातवें चरण में ही वोटिंग हुई। प्रदेश में शाम 5 बजे तक 66.56 फीसदी मतदान हुआ, जो राज्यों के हिसाब से आज का सबसे ज्यादा मतदान आंकड़ा है।

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। चारों लोकसभा सीटों पर कुल 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में इस बार सबकी निगाहें मंडी सीट पर टिकी हैं। जो कि सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

इस सीट पर भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रणौत को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने चुनाव लड़ा। 2019 के एग्जिट पोल की बात करें तो सभी एग्जिट पोल भाजपा को चारों सीटें ​दिखाई गई। जो काफी सटीक साबित हुए।

2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा ने जीती। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की थी। 17 मार्च 2021 को मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन होने के बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी।

इस बार उनके बेटे विक्रमादित्य चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के पास तीन और कांग्रेस के पास एक सीट है। इस बार हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कांग्रेस के बागी विधायकों को टिकट दिया है।

Exit Poll Result 2024 हिमाचल लोकसभा सीटें- 4

News 24-Today's Chankaya
भाजपा- 4 (+-1)
कांग्रेस- 0 (+-1)

indiaTV CNX

भाजपा- 3-4

कांग्रेस 0-1

times now etg

भाजपा- 3-4

कांग्रेस 0-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+