Himachal Pradesh Election Results 2022: मोदी को फोन पर No कहने वाले कृपाल परमार की सीट का क्या रहा हाल?

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की स्थिति साफ हो गई है। राज्य में कांग्रेस की फिर से वापसी हो रही है। कांग्रेस को राज्य में करीब 40 सीटें मिली है। राज्य की कई सीटों पर देशभर की नजर है। इनमें एक सीट फतेहपुर है। ये सीट चुनावों के समय उस समय चर्चा में आई गई थी जब यहां पर बीजेपी के बागी नेता कृपाल सिंह परमार को पीएम मोदी ने फोन कर चुनाव में बैठने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं माने थे। अब चुनाव के नतीजे आ गए हैं।
बता दें कि, इस चुनाव में कृपाल सिंह परमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। उन्हें 2811 वोट मिले है तो वहीं, कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया को 33238 से वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी राकेश पठानिया से 25884 वोट मिले हैं। फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार राकेश पठानिया से 7 हजार 399 वोटों से विजय हुई है। तो वहीं, कृपाल सिंह परमार का बहुत बुरा हश्र हुआ है। कृपाल सिंह परमार को इस सीट पर 2811 वोट मिले हैं।
फतेहपुर सीट उस समय चर्चा में आ गई थी, जब बीजेपी से निलंबित पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार का पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। चुनाव से पहले परमार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में उनकी उपेक्षा हुई, अपमान किया गया और उन्हें पुलिस केस में फंसाने के भी प्रयास किए गए। इन सब आरोपों के साथ कृपाल परमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
परमार की नाराजगी दूर करने के लिए खुद पीएम ने उन्हें फोन किया था। हालांकि, पार्टी की तरफ से इसपर कुछ नहीं कहा गया। वायरल वीडियो में भी फोन के दूसरी तरफ से आवाज जा रही है, 'अगर मोदी का तुम्हारे जीवन में कोई रोल है...' इसपर परमार जवाब दे रहे हैं, 'बहुत रोल है।' आगे सुनाई दे रहा है, 'इस फोन कॉल की कीमत को कम मत आंकना।' परमार ने जवाब दिया, 'नहीं, यह कॉल मेरे लिए भगवान का आदेश है।'












Click it and Unblock the Notifications