Himachal Pradesh Election Results 2022: हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने मानी हार, राज्यपाल को दिया अपना इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बीजेपी को हराकर जबरदस्त सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच जयराम ठाकुर जल्द गवर्नर को इस्तीफा देंगे।

Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई है। कांग्रेस ने बीजेपी को हरा दिया है। चुनाव परिणाम की तस्वीरें साफ होने पर निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी हार मान ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
इस बीच जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।
पार्टी आलाकमान सीएम के नाम का ऐलान करेगा
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा? एक बार जब विधायक अपनी पसंद साफ कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान सीएम के नाम का ऐलान करेगा।
चर्चा में तीन नाम
इधर, खबरों की मानें तो पार्टी आलाकमान को मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों के साथ कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जो तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम आगे हैं। हालांकि प्रतिभा सिंह मौजूदा सांसद हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, सुक्खू और अग्निहोत्री अपनी सीटों पर जीत की राह पर है।
यह भी पढ़ें- Himachal Election Results 2022: अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे जयराम ठाकुर












Click it and Unblock the Notifications