Himachal Pradesh में एक एग्जिट पोल ने दी कांग्रेस को राहत, मिलता दिख रहा पूर्ण बहुमत
Aaj Tak - Axis My India के एग्जिट पोल ने हिमाचल में कांग्रेस को राहत दे दी है, उसके मुताबिक कांग्रेस का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा रहेगा और वो बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी।

हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे, उससे पहले सोमवार को कई न्यूज चैनल्स ने अपना एग्जिट पोल दिखाया। वैसे तो सभी पोल्स में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई, लेकिन एक न्यूज चैनल ने हिमाचल में कांग्रेस को राहत दी। इस पोल के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। वहीं दूसरी ओर गुजरात और एमसीडी चुनाव में पार्टी की स्थिति काफी ज्यादा चिंताजनक लग रही।
हिमाचल में विधानसभा की 68 सीटें हैं, जिसमें पूर्ण बहुमत के लिए 35 सीटें चाहिए। Aaj Tak - Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में 30-40 सीटें मिल सकती हैं। अगर ये सही हुआ तो वहां पर फिर से पंजे की सरकार बनेगी। इसके अलावा बीजेपी के खाते में 24-34 सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में काफी ज्यादा मेहनत की, लेकिन एग्जिट पोल में उसे जीरो सीट पर दिखाया गया, जबकि अन्य 4 से 8 सीट जीत सकते हैं।
वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी?
पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 41.68 प्रतिशत था, जबकि इस पोल में कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिलते दिखया गए। वहीं बीजेपी 48.79 प्रतिशत से 42 पर आती दिख रही, जबकि AAP को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिला है।
गुजरात में कांग्रेस का क्या हाल?
Aaj Tak - Axis My India के एग्जिट पोल में गुजरात में कांग्रेस की हालत काफी ज्यादा चिंताजनक है। वहां पर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 16-30 सीट आ रहीं, जबकि बीजेपी का आंकड़ा 129-151 है।
क्या था 2017 में रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश में इससे पहले 2017 में चुनाव हुए थे, उस दौरान बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं। इसके अलावा सीपीआई (एम) को एक सीट और दो निर्दलीय विधायक जीते थे।
क्या कह रहे दूसरे सर्वे?













Click it and Unblock the Notifications