हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 22 मनाली (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर 22 है। कुल्लू जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 60,818 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में गोविन्द सिंह ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। मनाली हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मनाली का नाम मनु से उत्पन्न हुआ है जिन्हे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रहमा ने बनाया था। ऐसा माना जाता है कि मनु इसी जगह पर जीवन के सात चक्रों में बने और मिटे थे। मनाली की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है जिसे जीवन के 7 चक्रों रिवर्स सेज से सम्बन्धित माना जाता है।

manali

किवदंती है कि मनु ने अपने आवास के लिए एक ऐसा पर्यावरण चुना जो प्रत्येक तरह से मनोरम था, उसे ही आज मनाली के रुप में जाना जाता है। यहाँ, एक तरफ नगर के बीचो-बीच निकलती व्यास नदी पर्यटकों को लुभाती है। वहीं दूसरी तरफ हरे घास के मैदान, सेब के बागान और साथ में लोकगीत के सुर मनाली को अत्यंत मनमोहक बनाते हैं। यहां स्थापित हिडिम्बा देवी मंदिर आकर्षण का केन्द्र है। इस मंदिर को 1553 में स्थापित किया गया था, जिसके बारे में यह धारणा है कि इसका निर्माण पांडव राजकुमार भीम की पत्नी हिडिम्बा (जो स्थानीय देवी भी हैं) के लिए किया गया था। यह मंदिर अपने चार मंजिला शिवालय एवं विलक्षण काठ की कढ़ाई के लिए जाना जाता है। मनाली में सारा साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

manali
डिलिमिटेशन के दौरान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक सीट कम आबादी की वजह से घटी तो कुल्लू में आबादी बढऩे की वजह से एक सीट बढ़ी जो मनाली बनी। मनाली में राजपूत मतदाताओं का दबदबा है। लेकिन असली परीक्षा तो आने वाले चुनाव होंगे। चूंकि पिछले चुनावों में गोविन्द ठाकुर के चुनाव जीतने के पीछे इलाके में उनका पहले ही प्रभाव रहा है। वह कुल्लू के विधायक थे। व कुल्लू का कुछ हिस्सा कट कर मनाली में मिला। जिसका लाभ उन्हें मिला व वह चुनाव जीत गये। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस किस प्रत्याशी को यहां से मैदान में उतारती है।

मनाली से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 गोविन्द सिंह ठाकुर भाजपा

manali
राजनिति विरासत में मिली विधायक गोविन्द ठाकुर को
विधायक गोविंद ठाकुर को राजनिति विरासत में मिली। 49 वर्षीय गोविंद पूर्व मंत्री कुंज लाल ठाकुर के बेटे हैं। कुल्लू में जन्में कृषक, बागवान व टरांसपोर्टर गोविन्द कला स्नातक हैं। उनके दो बेटे हैं। शुरू में अपने आरएसएस से जुड़ाव की वजह से वह सामाजिक गतिविधयों में जुड़े रहे। बाद में एबीवीपी व युवा मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। 2007 में पहली बार कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। और 2012 में मनाली में विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+