हिमाचल चुनाव 2017: सीट नंबर 62 कसुम्पटी (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 62 है। शिमला जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 59,938 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में अनिरुद्ध सिंह इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। कसुम्पटी में इस बार हालात बदले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा की ओर से जुणगा राज परिवार की बहू व वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की भाभी ज्योति सेन मैदान में हैं।

Kasumpti

लिहाजा इस बार यहां जातिवाद से अधिक व्यक्तिव पर लोग मतदान करेंगे। देखने वाली बात होगी कि प्रतिभा सिंह यहां अपनी भाभी के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरती भी हैं, या नहीं। उनके सामने भी धर्मसंकट तो रहेगा ही, एक तरफ जुण्गा राजपरिवार की इज्जत दांव पर लगी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध सिंह का राजनैतिक भविष्य दांव पर है। यह इलाका भी सेब बागवानों का है। सभी लोग साधन संपन्न हैं। जिन्हें कोई प्रभावित नहीं कर सकता। हालांकि इस बार श्हां अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ लोगों में अंदरखाते असंतोष भी है।

anirudh

कसुम्पटी से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 अनिरुद्ध सिंह कांग्रेस
2007 सोहन लाल कांग्रेस
2003 सोहन लाल निर्दलीय
1998 रूप दास कश्यप भाजपा
1993 चरणजीव लाल कश्यप कांग्रेस
1990 रूप दास कश्यप भाजपा
1985 शोंकिया राम कश्यप कांग्रेस
1982 बालक राम भाजपा
1977 रूपदास कश्यप निर्दलीय

anirush
27 जनवरी 1977 को जन्मे अनिरूद्ध सिंह ग्रेजुएट हैं। उनके पास कोई लंबा चौड़ा राजनैतिक अनुभव तो नहीं रहा। लेकिन पिछले चुनावों में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया । उनका एक बेटा व एक बेटी है। 2012 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह को 9886 मतों से हराया 8 कसुम्पटी से विधायक चुने गये। इस बार फिर चुनाव मैदान में हैं। कई गुणा बढ़ी उनकी संपत्ति सरकार में रहते हुए पिछले पांच साल में कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह की संपत्ति कई गुणा बढ़ गई। चल संपत्ति 1.17 करोड़ से 2.25 करोड़ हो गई तो अचल संपत्ति 3.5 करोड़ से 9.40 करोड़ तक पहुंच गई। बैंक में जमा राशि और एफडीआर भी 2012 के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गई। 2012 में दोनों मिलाकर दस लाख थे। जबकि अब यह रकम करीब 37 लाख पहुंच गई है। हालांकि, बैंक लोन भी 32 लाख से एक करोड़ पार कर गए।

अनिरुद्ध सिंह (कसुम्पटी)
वर्ष 2017 वर्ष 2012
नकद 1,70,000 2,00000
पत्नी के नाम 2,00,000 80,000
बैंक जमा/FDR 3769822 1000000
चल संपत्ति 2,2581511 1,1700000
अचल संपत्ति 9,4000000 3,5000000
जेवर 6840000 70,00000
बैंक लोन 1,0515973 3200000

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+