हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर आठ फतेहपुर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट नंबर आठ है। कांगड़ा जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 72,676 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। 2012 के विधानसभा चुनाव में सुजान सिंह पठानिया इस क्षेत्र के पहले विधायक चुने गए। विधानसभा डिलिमिटेशन के बाद ज्वाली के एक हिस्से व नुरपुर व इंदौरा को काटकर नया विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर बना। पूरा इलाका रैहन को छोड़ दिया जाये तो ग्रामीण ही है। वहां पौंग बांध विस्थापितों की तादाद अधिक है। पौंग बांध जब बना तो इसी इलाके के लोगों ने सबसे अधिक कुबानियां दीं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शिवालिक पहाडिय़ों के आर्द्र भूमि पर ब्यास नदी पर बाँध बनाकर एक जलाशय का निर्माण किया गया है जिसे महाराणा प्रताप सागर नाम दिया गया है।

fatehpur

ब्राह्मण व राजपूत मतदाताओं का गठजोड़

ब्राह्मण व राजपूत मतदाताओं का गठजोड़

इसे पौंग जलाशय या पौंग बांध के नाम से भी जाना जाता है। यह बाँध 1975 में बनाया गया था। इलाके के लोगों की जमीनें पौंग बांध में समा गईं तो बदले में उन्हें राजस्थान में जमीनें मिलीं। लेकिन आज तक कईयों को अभी तक उनका हक नहीं मिल पाया है। जिससे लोगों में राजनेताओं के प्रति गुस्सा है। इलाके में लोागें की आजिविका का साधन परंपरागत काम धधें व खेती बाड़ी ही हैं। फतेहपुर के राजनैतिक समीकरणों की बात करें तो यहां ओबीसी मतदाताओं की तादाद सबसे अधिक हैं। उसके बाद राजपूत व ब्राहम्ण मतदाता आते हैं। उसके बाद अनूसूचित जातियों के मतदाता हैं। यहां से जब जब ब्राह्मण व राजपूत मतदाताओं का गठजोड़ हुआ है। उससे यहां नये राजनैतिक समीकरण बने हैं।

फतेहपुर ( जवाली) से अभी तक चुने गये विधायक

फतेहपुर ( जवाली) से अभी तक चुने गये विधायक


वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता कुल पंजीकृत मतदाता
2012 सुजन सिंह पठानिया कांग्रेस 72,676
2007 राजन सुशांत भाजपा 76,749
2003 सुजान सिंह कांग्रेस 67,440
1998 राजन सुशांत भाजपा 56,220
1993 सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस 52,062
1990 सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस 49,919
1985 राजन सुशांत भाजपा 35,841
1982 राजन सुशांत भाजपा 32,253
1977 सुजान सिंह पठानिया जनता पार्टी 29,649

सुजान सिंह पठानिया

सुजान सिंह पठानिया

सुजान सिंह पठानिया फतेहपुर से विधायक हैं व इस समय वर्तमान सरकार में ऊर्जा एवं कृषि मंत्री हैं। 74 वर्षीय सुजान सिंह पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुये व विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में आ गया। वह ग्रेजूयेट हैं और उनका एक बेटा व बेटी है। 1977 में जनता पार्टी के जरिये राजनिति में आये व पहली बार चुनाव जीत। उन्होंने 1980 में कांग्रेस पार्टी प्रतयाशी के तौर पर जवाली से चुनाव जीता। उसके बाद 1990,1993,2003 और बाद में 2009 का उपचुनाव भी उन्होंने जीता। डिलिमिटेशन के बाद 2012 में फतेहपुर से विधायक चुने गये। व वीरभद्र सरकार में मंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+