अब हिमाचल पर सस्पेंस! दिल्ली बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जयराम ठाकुर

नई दिल्ली, 14 सितंबर: पिछले कुछ महीनों से बीजेपी शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पहले उत्तराखंड में दो सीएम बदले गए। इसके बाद ऐसा ही घटनाक्रम कर्नाटक में भी देखने को मिला। वहीं हाल ही में गुजरात के सीएम को भी बदला गया है। इस बीच अब हिमाचल प्रदेश को लेकर लगाई जा रही अटकलों को उस वक्त बल मिल गया, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंचे।

 CM Jairam Thakur

दरअसल, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के हिमाचल सदन पहुंचे हैं। हालांकि अपने दौरे को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया है कि वो संगठन के निर्धारित बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इसके साथ ही बताया कि ये बैठक आज नहीं बल्कि 20 दिन पहले ही तय की गई थी।

हालांकि जयराम ठाकुर ने अपने दिल्ली दौरे को स्पष्ट कर दिया है, लेकिन उनका ऐसे दिल्ली आना सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गया है। गुजरात में सीएम बदलने के बाद भूपेंद्र पटेल को शपथ लिए अभी एक दिन भी पूरा नहीं हुआ और अचानक ठाकुर के शिमला पहुंचते ही फिर से दिल्ली बुलाने के इस मकसद ने प्रदेश के नेताओं को हैरानी में डाल दिया है।

ठाकुर के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस का बयान

इधर, कांग्रेस ने भी ठाकुर के दिल्ली दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अब हिमाचल का नंबर है और मुख्यमंत्री जयराम को भी और राज्यों के सीएम की तरह हटाया जा रहा है। कुल्लू के ढालपुर से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम कांग्रेस के दूल्हे की चिंता ना करते हुए खुद की चिंता करें।

अभी दिल्ली दौरे से आए और फिर बुलाया

आपको बता दें कि बुधवार को ही जयराम ठाकुर नई दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। फिर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल आने का न्योता देने के बाद उज्जैन के लिए रवाना हो गए थे। रविवार को ठाकुर दिल्ली से शिमला पहुंचे ही थे कि फिर से दिल्ली पहुंचे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+