हिमाचल प्रदेश में BJP की करारी शिकस्त, सीएम जयराम ठाकुर ने महंगाई को बताई हार की वजह

शिमला, 02 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के नजीते घोषित हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां की एक संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सभी पर कांग्रेस ने बाजी मारी, जबकि बीजेपी जीत के लिए तरसती रही। बीजेपी की हार पर अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इशारों ही इशारों में उपचुनाव में हार का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते प्रदेश में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

Recommended Video

    Bypoll election: Himachal में BJP का सूपड़ा साफ, Congress ने चारों सीटें जीती | वनइंडिया हिंदी
    Himachal Pradesh bypoll CM Jai Ram Thakur told inflation as the reason for BJP defeat

    गौरतलब है कि आज (2 नवंबर) हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट और अर्की, जुब्बल कोटाखाई और फतेहपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नजीते सामने आए। एक तरफ जहां कांग्रेस ने सभी सीटों पर बाजी मारी वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य में भाजपा एक भी सीट अपने नाम नहीं कर सकी। बीजेपी की इतनी बड़ी हार पर बोलते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरने का भी काम किया। उन्होंने उपचुनाव नजीतों के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।

    यह भी पढ़ें: Bypolls result 2021: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, बीजेपी को झटका

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में लोगों द्वारा दिए गए फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। भाजपा मंडी संसदीय सीट मामूली अंतर से हार गई। जयराम ठाकुर ने कहा, 'पार्टी के भीतर जिन लोगों ने काम नहीं किया है, भीतरघात की जो खबरें हम सुन रहे थे उनमें से कुछ की पुष्टि हुई है और कुछ की होनी बाकी है। इस पर पार्टी आगे क्या फैसला लेती है, ये सोचने का विषय है।' जयराम ठाकुर ने उपचुनाव में हार के लिए देश में बढ़ी महंगाई को भी मुख्य वजह बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+