Himachal Pradesh Assembly Election: कौन हैं रीना कश्यप, जिन्होंने कांग्रेस की आंधी में बचाया भाजपा का किला
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 सीटें है। जिन पर 24 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। लेकिन 24 में से सिर्फ एक महिला की चुनकर आई हैं। पच्छाद सीट से बीजेपी की नेता रीना कश्यप चुनाव जीती।

Recommended Video
आधी आबादी यानि महिलाओं को हर मोर्चे पर आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीति में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सभी सरकारें कोशिश कर रही हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों से महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मात्र विधायक विधानसभा पहुंची हैं।वो भी भाजपा के टिकट पर जीतकर आई हैं। जो कि कांग्रेस की आंधी में चुनाव जीती हैं।
24 में से सिर्फ एक महिला की चुनकर आई
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 सीटें है। जिन पर 24 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। लेकिन 24 में से सिर्फ एक महिला की चुनकर आई हैं। इससे पहले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में चार महिलाओं को जीत मिली थी और पांचवी महिला विधायक साल 2019 में हुए उपचुनाव में जीत कर आई थीं। इस चुनाव में बीजेपी ने 6, कांग्रेस ने तीन और आप ने 6 महिलाओं को मैदान में उतारा था। जिसमें से पच्छाद सीट से बीजेपी की नेता रीना कश्यप चुनाव जीती। उन्होंने साल 2019 में उपचुनाव पहली बार लड़ा था।
रीना कश्यप ने 3857 वोटों से जीत हासिल की
पच्छाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की रीना कश्यप ने 3857 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की दयाल प्यारी को हराया है। निर्दलीय उम्मीदवार गंगूराम तीसरे नबंर पर रहे। सिरमौर जिले और शिमला (एससी) संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली पच्छाद विधानसभा सीट (SC) पर भाजपा हैट्रिक लगा चुकी है। भाजपा ने सीटिंग एमएलए रीना कश्यप पर दोबारा विश्वास जताया था। जो कि जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप भी यहीं से सांसद हैं। सुरेश कश्यप ने 2012 और 2017 में यह सीट जीती थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद बीजेपी ने रीना कश्यप को टिकट दिया, जो कि एक जिला परिषद सदस्य भी थीं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications