Himachal Election 2022: अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, बताया 'मां-बेटा पार्टी'
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गईं हैं। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज किया जा सके, इसके लिए भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से भी नहीं बाज आ रहे हैं। इसी क्रम में आज गृहमंत्री अमित शाह चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पार्टी जमकर हमला बोला।

कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हमला
भटियात विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर फिर हमला किया था, लेकिन वह भूल गए थे कि सरकार बदल गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हमले का जवाब सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि दस साल तक कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और जवानों के सर काट कर ले जाते थे। दिल्ली में कोई कुछ नहीं बोलता था। लेकिन जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से भारत जवाब देना समझ गया है। भारत पर नजर उठाने की किसी जहमत नहीं होती है।
अमित शाह बोले जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं
अपने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार के कई कार्यों को गिनाया। भटियात प्रत्याशी विक्रम जरयाल के समर्थन में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि हम यहां तीसरी बार उन्हें जीताने के लिए जनता के आशीर्वाद को लेने आया हूं। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना में जाने के हिमाचल प्रदेश के जवानों की तारीफ की। साथ ही हिमाचल के जवानों की सेना में प्रतिशतता भी बताई।
सोनिया -राहुल पर भी साधा निशाना
शाह ने 'मां-बेटा पार्टी' के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने हिमाचल में मतदाताओं से भाजपा को फिर से जीताने की अपील की। साथ ही उन्होंने जनता से यह भी पूछा कि प्रदेश में कैसे अच्छी सरकार दिया जा सकता है? आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि रिजल्ट 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। मतदाता C Vigil ऐप पर मतदाता चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत खुद से कर सकते हैं। प्रदेश में इस बार 55 लाख वोटर्स अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के दौरान राज्य की सभी सीमाएं सील रहेंगी।
ये भी पढ़ें- हिमाचल में चुनाव से पहले एक्शन में BJP, अब उपाध्यक्ष राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर












Click it and Unblock the Notifications