Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल में चुनाव से पहले एक्शन में BJP, अब उपाध्यक्ष राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने उपाध्यक्ष राम सिंह को भी निकाल दिया है। भाजपा के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को लेकर अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें, एक दिन पहले ही पार्टी ने चार पूर्व विधायकों और प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

BJP Himachal Pradesh Vice President Ram Singh expelled from the party for the next 6 years

इससे पहले सोमवार को पार्टी से निलंबित किए गए भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी 'किन्नौर', किशोरी लाल 'अन्नी' मनोहर धीमन 'इंदोरा', के एल ठाकुर 'नालागढ़' और पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष कृपाल परमार शामिल हैं। भाजपा द्वारा इन नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। इसके बाद यह सभी अपनी-अपनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने एक बयान में कहा, 'भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+