Preity Zinta: परिवार संग हाटकोटी मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा, बच्चों का करवाया मुंडन, Video वायरल
Preity Zinta: शिमला से लगभग 84 किलोमीटर दूर पब्बर नदी के किनारे हाटकोटी मंदिर है,जिसमें महिषासुर र्मदिनी की मूर्ति लगी है। कहते हैं यहां पर मत्था टेकने से हर मुराद पूरी होती है।

Preity Zinta: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भले ही इन दिनों अपने पति जिन गुडईनफ के साथ विदेश में रह रही हों लेकिन आज भी वो अपनी परंपराओं और संस्कारों को नहीं भूली हैं। सोमवार को इस बात का साक्षात प्रमाण तब मिला जब वो अपने पति और जुड़वा बच्चों के साथ शिमला के हाटकोटी मंदिर पहुंच गईं और वहां पर उन्होंने अपने दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया।
प्रीति जिंटा को देखकर फैंस हुए खुश
प्रीति जिंटा को यूं अचानक अपने बीच वहां पाकर वहां मौजूद लोग एकदम से खुश हो गए और उनमें सेल्फी खिंचवाने को लेकर होड़ मच गई। प्रीति ने भी किसी को निराश नहीं किया और लोगों के साथ जमकर फोटो क्लिक करवाई।
मंदिर वालों को थी प्रीति के आने में जानकारी
आपको बता दें कि प्रीति अपने परिवार संग सुबह दस बजे मंदिर पहुंची थीं। ये उनकी कुलदेवी का भी मंदिर है। प्रीति के साथ उनकी मां नील प्रभा जिंटा और भाई कर्नल दीपांकर जिंटा भी थे। मंदिर वालों के उनके आने के बारे में जानकारी पहले से थी इसलिए उनके आने से पहले ही वहां पूजा की सारी व्यवस्था की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी हुए थे। प्रीति के मंदिर पहुंचने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रीति जिंटा मूल रूप से सियाओ गांव की निवासी हैं
मुंडन संस्कार और पूजा पाठ के बाद प्रीति जिंटा ने दोपहर 12:15 बजे तक हाटकोटी रेस्ट हाउस में भी वक्त बिताया। उन्होंने फैंस के साथ फोटो जरूर क्लिक करवाई लेकिन उन्होंनं बच्चों की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद नहीं होने दी। प्रीति दर्शन के बाद अपने फैमिली संग अपने मामा के घर चली गईं। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा मूल रूप से सियाओ गांव ही ही रहने वाली हैं।
दस साल छोटे जिन गुडईनफ से ब्याह रचाया
मॉडलिंग और बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रीति ने अपने से दस साल छोटे जिन गुडईनफ से ब्याह रचा लिया। इस शादी से उन्हें दो जुड़वा बेटे हैं। शादी के बाद से प्रीति जिटा फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो खबरों से दूर नहीं रहती हैं। वो किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल टीम की सहमालकिन हैं और इन दिनों आईपीएल 2023 का सीजन चल रहा है तो उन्हें अक्सर मैच के दौरान टीम को चियर करते देखा जाता है।
लोकप्रिय और महंगी अभिनेत्रियों में से एक
फिल्म 'सोल्जर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रीति जिंटा को बबली आर्टिस्ट कहते हैं। उन्होंने 'क्या कहना', 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'दिल चाहता है', 'सलाम नमस्ते', 'दिल से' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वो हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और महंगी अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications