हिमाचल प्रदेशः हमीरपुर में मिले कोरोना के 5 नए मरीज तो कांगड़ा में सामने आए 4 नए मामले

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते गुरुवार को भी जिले से कोरोना के मामले सामने आए थे। अब शुक्रवार की सुबह पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। दरअसल, पांचों संक्रमित दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा और मुंबई से लौटे हैं। दिल्ली से लौटा 34 वर्षीय युवक बकार्ती का रहने वाला और बकार्ती स्कूल में संस्थागत क्वारंटाइन था। इसके अलावा 31 और 28 वर्षीय पति-पत्नी माहल के रहने वाले हैं। ये दोनों अहमदाबाद से लौटे थे। दोनों नादौन डिग्री कॉलेज में संस्थागत क्वारंटाइन थे।

himachal pradesh 4 new case of coronavirus in hamirpur

इसके अलावा 32 वर्षीय युवती नादौन के गागल की रहने वाली है और वह मुंबई से लौटी थी। इन सभी के सैंपल 26 मई को लिए गए थे। वहीं प्रशासन इन सभी संक्रमितों के प्राइमरी संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है। इन नए पांच मामले आने के बाद अब हमीरपुर जिले में कोरोना के कुल 98 मामले सामने आ गए हैं।

हमीरपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वद्धि हो रही है। गुरुवार को जहां आठ मामले आए थे, वहीं, शुक्रवार सुबह ही कांगड़ा जिले में कोरोना के नए चार मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें एक मरीज की हालत गंभीर है। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।

गुरुवार को कांगड़ा में चार मामले आए थे
कांगड़ा में चार मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 60 वर्षीय पुरुष इंदौरा का रहने वाला है। 20 साल की युवती मेलहर ( बैजनाथ ), 30 वर्षीय युवक नगरोटा बगवां और 35 वर्षीय महिला डंडोल(बैजनाथ) से है। ये चारों मुंबई के ठाणे से ट्रेन के जरिये यहां पहुंचे थे। सभी परौर में संस्थागत क्वारंटीन थे और डाड में शिफ्ट किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+