Himachal Pradesh Board 10th Result: जारी हुआ 10वीं का परिणाम, रिधिमा शर्मा बनीं टॉपर
HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड ने सुबह 10 बजे 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं के रिजल्ट में इस साल रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है।
बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि इस साल का पास प्रतिशत 74.61 प्रतिशत रहा है। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

जानकारी के मुताबिक 99.86 फीसदी अंक के साथ हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। रिधिमा ने 699 अंक हासिल किए हैं। 99.71 फीसदी अंक के साथ कांगड़ा की कृतिका शर्मा सेकेंड टॉपर रहीं। उन्होंने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं।
वहीं, 99.57 फीसदी अंको के साथ तीसरे स्थान पर 3 परीक्षार्थी रहे। बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला से धृति टेगटा और कांगड़ा से रूशिल सूद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने 697 अंक हासिल किए हैं।
टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टॉपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं। इस साल 15 दिन पहले रिजल्ट जारी हुआ है।
इस वर्ष कुल 91622 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी। इसमें से 91,130 परीक्षा में शामिल हुए। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 67,988 छात्र पास हुए, जबकि 12,613 फेल हुए। वहीं, अब 10, 474 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।
इस साल प्राइवेट स्कूलों के 21,733 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें 9,403 लड़कियां और 12,330 लड़के हैं। प्राइवेट स्कूल के मुकाबले सरकारी स्कूल से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। इस साल सरकारी स्कूल के कुल 69397 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 35,156 लड़कियां और 34,241 लड़के हैं।
-
Bihar Board 10th Result: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा, कब और कितने बजे घोषित होगा परिणाम?कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट? -
MP Board Result: 23 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, चेक करें रिजल्ट—जानिए पास प्रतिशत और पूरी रिपोर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications