हिमाचल में 'जल तांडव', 257 की मौत, 7000 करोड़ का नुकसान, 14 अगस्त तक सभी स्कूल- कॉलेज बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते अधिकतर जिलों में हालात खराब हो गए हैं। सिरमौर जिले में बाढ़ के हालात हैं। राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक 7000 करोड़ का नुकसान हुआ है।
Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचा रखी है। अब तक राज्य में 452 सड़कों पर आवगमन ठप है। रविवार को सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण कई वाहन बह गए। हालात ये हैं कि 1814 बिजली ट्रांसफार्मर व 59 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो चुकी हैं। जिनसे कई गांवों में हालात खराब हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगातार भूस्खलन जारी है। चक्कीमोड़ मार्ग पर ही भूस्खलन हो रहा है। इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
रविवार को हिमाचल में हालात और खराब हो गए। सिरमौर जिले में भारी बारिश के चलते सड़कों ने नदी की रूप ले लिया। कई वाहन बह गए। ऐसे में हिमाचल में सभी स्कूल कॉलेजों को 14 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

7000 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। रविवार को हिमाचल सरकार के अधिकारियों की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक राज्य में 7020.28 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक राज्य में मानसून के कारण 257 लोगों की जान चली गई। इनमें 66 मौत के मामले भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ कारण सामने आए। इस दौरान सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से 191 लोगों की मौत हुई। जबकि 32 लोग लापता हैं और 290 लोग घायल हुए हैं।
Recommended Video
लगातार बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 14 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। सीएम के निर्देश पर शिक्षा सचिव ने सभी सरकारी, निजी स्कूल-कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications