Himachal में बारिश से आफत! भूस्खलन में फंसे 200 टूरिस्ट, 15 किलोमीटर तक रास्ता ब्लॉक, सड़क पर सो रहे लोग

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। जिसके चलते 200 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट शामिल हैं। होटलों में भी कमरे बुक हो चुके हैं।

Himachal Landslide:हिमाचल प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश से पनपे भूस्खलन के हालातों के बीच मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 12 घंटे से बंद है। इसकी वजह से करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। इसमें 200 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।

फंसे लोगों में ज्यादातर टूरिस्ट शामिल हैं। सभी लोग नेशनल हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, किसी को नहीं पता है कि यह जाम कब खुलेगा। वहीं, होटल भी पूरी तरह से भर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क को अवरुद्ध करने वाले भारी पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Himachal Landslide

सात-आठ घंटे के बाद ही यातायात फिर से बहाल हो सकता है। इस बीच, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, स्थानीय मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों में हिमाचल में अधिक बारिश और तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है।

15 किलोमीटर लंबा जाम, फंसे लोग

वहीं, टूरिस्ट सोहेल यूसुफ बताते हैं कि दिल्ली के दो पर्यटक भुंतर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे, तभी फंस गए। मंडी और सुंदरनगर के बीच कई भूस्खलन हुए। पुलिस ने रात करीब 10 बजे सभी टूरिस्ट को रोका और वापस जाने के लिए कहा। जिसके बाद से 15 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम में सभी फंसे हैं। यह स्थिति तब सामने आई, जब कोई भी इसके लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार नहीं था।

वहीं, एक अन्य यात्री हसन ने बताया कि इन क्षेत्रों में बिजली परियोजनाएं और पर्यटक रिसॉर्ट हैं, लेकिन उन्हें जोड़ने वाली कोई वैकल्पिक सड़क नहीं है। रविवार शाम पांच बजे से एक राजमार्ग बंद है। लगभग 5 घंटे तक गाड़ी चला रहे हैं। कोई अंदाजा नहीं है कि यातायात की आवाजाही कब फिर से शुरू होगी।

जाम में फंसी हैं 500 कारें

एक अन्य पर्यटक आदेश कात्यायन बताया कि वह कुल्लू जा रहे थे, तभी उनके सामने भूस्खलन हुआ और सड़क अवरुद्ध हो गई। वह वापस मंडी गए और वहां रात बिताई। अब फिर से कुल्लू के रास्ते पर हैं। रास्ते में कम से कम 500 कारें फंसी हुई हैं। बहुत से लोगों को सड़क पर ही रात बितानी पडी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+