Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Himachal Election Result 2022 : जयराम ठाकुर सरकार के इन 6 मंत्रियों के नतीजे रहे चौंकाने वाले

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में जयराम ठाकुर सरकार के मंत्री राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर, सुरेश भारद्वाज, राजिंदर गर्ग, राजीव सैज़ल सरवीन चौधरी की हार लगभग तय।

Himachal Election Results 2022

Himachal Pradesh Election 2022 Results (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम) Hindi News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मतों की गिनती 8 दिसम्‍बर सुबह आठ बजे से हो रही है। दोपहर होते-होते हिमाचल चुनाव परिणाम की धुंधली तस्‍वीर हो गई, जो कांग्रेस के लिए अच्‍छी खबर है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजे भी सच साबित होते दिख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जयराम ठाकुर सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी। इनमें वीरेंद्र कंवर, राकेश पठानिया, राजेंद्र गर्ग, राजीव सैजल, सुरेश भारद्वाज और सरवीण चौधरी शामिल हैं।

1 वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ सीट

1 वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ सीट

हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस के देवींद्र कुमार ने 34240 वोट हासिल किए हैं जबकि वीरेंद्र कंवर को 27125 वोट मिले।

 2 सुरेश भारद्वाज, कसुम्‍पटी सीट

2 सुरेश भारद्वाज, कसुम्‍पटी सीट

हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज अपनी सीट नहीं बचा पाए। कसुम्‍पटी सीट से सुरेश भारद्वाज चुनाव हार गए। भाजपा प्रत्‍याशी सुरेश ने 16820 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस प्रत्‍याशी अनिरुद्ध सिंह को 25251 वोट मिले।

 3 राजींद्र गर्ग, घुमारवीं सीट

3 राजींद्र गर्ग, घुमारवीं सीट

हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर सरकार में खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग भी अपनी सीट बचाते नजर नहीं आए। भाजपा के राजींद्र गर्ग ने 25468 वोट हासिल किए हैं जबकि कांग्रेस के राजेश धर्मानी के खाते में 30703 वोट गए हैं।

 4 राकेश पठानिया, फतेहपुर सीट

4 राकेश पठानिया, फतेहपुर सीट

हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार में वन मंत्री व दिग्‍गज नेता राकेश पठानिया करीब छह हजार मतों से पीछे रहे। यहां पर कांग्रेस के भंवर सिंह पिठानिया 26249 वोट पा चुके हैं जबकि राकेश पिठानिया के खाते में 20696 मत आए।

 5 राजीव सैजल कसौली सीट

5 राजीव सैजल कसौली सीट

हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजीव सैजल ने कसौली सीट पर 19138 वोट हासिल किए हैं जबकि कांग्रेस के विनोद सुलतानपुरी 25349 मतों के साथ बढ़त बनाए रखी।

 6 सरवीण चौधरी शाहपुर सीट

6 सरवीण चौधरी शाहपुर सीट

जयराम ठाकुर सरकार में न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी हार चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली शाहपुर सीट सरवीण चौधरी पीछे रहीं। शाहपुर में कांग्रेस प्रत्‍याशी केवल सिंह ने 35862 मत हासिल किए जबकि सरवीण चौधरी के खाते में 23931 वोट मिले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+