Himachal election 2022: पांच साल में कितनी बढ़ी सीएम Jai Ram Thakur की संपत्ति, जानिए कितना है कर्ज
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने बुधवार 19 अक्टूबर को सिराज विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया है उसमें दिए अपने शपथ पत्र में पिछले पांच साल की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। शपथ पत्र के मुताबिक, पिछले पांच साल में सीएम जयराम ठाकुर की संपत्ति में करीब 3 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। जिसके बाद सीएम ठाकुर 6.28 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं।
Recommended Video

दरअसल, सीएम जयराम ठाकुर ने 2017 में जो शपथ पत्र जमा किया था उस वक्त उनके पास 3.27 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। यह पिछले 5 साल में बढ़कर 6.28 करोड़ रुपए हो गई। बुधवार 19 अक्टूबर को सीए जयराम ठाकुर ने दिए अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 41 हजार कैश और उनकी पत्नी के पास 39,500 रुपए कैश है। 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, 79 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है। तो वहीं, उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपए की चल और 52 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है।
जब कि 2017 में सीएम जयराम के पास चल 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 466 रुपए थी। तो वहीं, उनकी पत्नी के पास 50 लाख 71 हजार 852 रुपये थी। वहीं, अचल संपत्ति की बात करे तो सीएम जयराम ठाकुर के पास एक करोड़ 35 लाख थी, तो वहीं, पत्नी के 35 लाख थी। सीएम के पास सेविंग्स के नाम पर 10 पॉलिसियां हैं, जिसकी लागत 13.50 लाख रुपये है। एक ही इनोवा गाड़ी है, जिसकी लागत 13.50 लाख है। इसके अतिरिक्त अन्य चल अचल संपत्तियां भी हैं।
सीएम जयराम ठाकुर के पास तीन सोने की चेन, जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये हैं। इनकी बेटियों के पास 44-44 लाख रुपये की संपत्ति है। इससे पहले, यह 12 लाख और पांच लाख थी। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है। मुख्यमंत्री के ऊपर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है और 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर सीएम जयराम ठाकुर ने दिया है।












Click it and Unblock the Notifications